नगर के भीटी में नगर पालिका के सेनेटाइजेशन कार्य को हरी झंडी दिखाते एडीएम और नगर पालिका अध्यक्ष।स?
- फोटो : MAU
मऊ। नगर पालिका द्वारा शनिवार को नगर को संक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। इसका शुभारंभ भीटी चौराहे से पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी, अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह तथा अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इसके बाद नगर पालिका के सफाईकर्मियों ने भीटी चौराहे से बाल निकेतन, गाजीपुर तिराहा, बहादुरगंज रोड आदि मार्गों पर घरों तथा दुकानों को पालिका की मशीनों से पूरी तरह सैनेटाइज किया। इस दौरान अर्थ एवं संख्याधिकारी रजनीश सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक -सत्य प्रकाश आदि रहे।