फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पथ संचलन को लेकर संघ ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक बृहस्पतिवार को आयोजित हुई। इसमें 25 मार्च को होने वाले पथ संचलन कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिला प्रचारक राममोहन ने बताया है कि भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा में 25 मार्च को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मऊ नगर के स्वयंसेवकों द्वारा पूर्ण गणवेश में पथ संचलन का आयोजन किया गया है। इसमें नगर में निवास करने वाले सभी स्वयंसेवकों को पूर्ण गणवेश में सहभागी होने का अनुरोध किया गया है, संघ द्वारा निश्चित स्थान शीतल माता मंदिर पर एकत्रित हो कर संचलन करने का निर्णय लिया गया है। कहा कि नगर कार्यकारिणी और
विज्ञापन

अनुशांगिक संगठनों के कार्यकर्ता बंधुओं द्वारा इसमें भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वयंसेवकों के घर-घर जाकर उनको गणवेश में संचलन में प्रतिभाग करने का आग्रह भी किया जा रहा है। इस दौरान संचलन को भव्य बनाने के लिए नगर के प्रत्येक स्वयंसेवक व विचार परिवारों से संचलन करते स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा तथा स्वागत द्वार बनाकर उनका स्वागत के तैयारी की समीक्षा भी की।
वहीं इस पथ संचलन को और भव्य बनाने के लिए नगर के सभी शाखाओं, बस्ती प्रमुखों और अनुशांगिक संगठनों के स्वयंसेवकों द्वारा नगरवासियों को जागृति करने के लिए घरों पर ओम अंकित पताका, एक दूसरे को बधाई देने और स्वागत द्वार बनाकर और भव्य बनाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सभी शाखाओं के मुख्य शिक्षक, शाखा कार्यवाह और अनुषांगिक संगठनों के प्रमुखों ने सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें