फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ जगहों से भरे नमूने, जांच के लिए भेजा

विज्ञापन
चिरैयाकोट में खाद्य सामानों की जांच करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज यादव।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिलाधिकारी के निर्देेश पर शुक्रवार को नगर में विशेष अभियान चलाया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गठित सचल दल ने विभिन्न स्थानों पर औचक छापेमारी करते हुये, खाद्य पदार्थों के नौ नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा। विभाग की इस कार्रवाई से मिलावट करने वालों में हड़कंप मचा रहा। टीम सबसे पहले रणवीरपुर सरवां पहुंची। यहां परमेश्वर यादव, उमेश यादव के यहां भैंस के दूध का नमूना लिया। अदरी मोड़ से शिवधर यादव, शेषनाथ यादव, शिव शंकर यादव से मिश्रित दूध, बढ़ुआगोदाम स्थित श्री श्री किशुन के प्रतिष्ठान से छेने की मिठाइ, शहीद चौक, रोडवेज से रविचंद की दुकान से मिश्रित दूध का नमूना लिया। मछली मंडी चिरैयाकोट स्थित प्रतिष्ठान पैराडाइज मसाला शाप से हल्दी का नमूना, चक कमालपुर स्थित अनमोल मेडिकल एजेंसी से मल्टी विटामिन सिरप, ब्राण्ड-लेजी बी का नमूना लिया गया। इन नमूनों को टीम ने जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेज दिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके दीक्षित ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, पंकज कुमार यादव, बिंदु पांडेय तथा जयहिंद राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें