फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दूधिया से लिया नमूना, भेजा जांच को

विज्ञापन
कोपागंज के भातकोल मोड़ पर दूधियों के दूध की जांच करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित के नेतृत्व में एक टीम ने शनिवार को भातकोल मोड़ पर मिलावट को लेकर छापेमारी की। टीम ने यहां से दो दूधियों से गाय व मिश्रित दूध का नमूना लेेकर जांच को भेजा। इस दौरान किसी भी दूध विक्रेता के पास खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निर्गत पंजीकरण नहीं था। खाद्य विभाग की इस कार्यवाही से सभी दूधियो में हड़कंप की स्थिति बनी रही। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी गई कि समस्त विक्रेता अविलंब दूध विक्रय के लिए वांछित पंजीकरण बनवा ले अन्यथा उनके विरुद्ध बिना समुचित पंजीकरण के दूध विक्रय करने के आरोप में सक्षम न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया जाएगा। बताया कि दूधिये अपना पंजीकरण ऑनलाइन किसी भी साइबर कैफे या कॉमन सर्विस सेंटर से भरवा कर आवेदन कर सकते है। आवेदन के साथ शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा होगा और पूर्ण व त्रुटिरहित आवेदन प्राप्त होने पर विभागीय अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण निर्गत कर दिया जाएगा। आवेदक अपना पंजीकरण अपने मोबाइल पर अथवा विभाग से प्राप्त कर सकते है। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयहिंद राम, बिंदु पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें