फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हलाल प्रमाण युक्त खाद्य उत्पादों का जांच के लिए भेजा नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद के अनेक क्षेत्रों में हलाल प्रमाण युक्त खाद्य उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण एवं विक्रय पर प्रतिबंध तथा मिलावटी व गुणवत्ता विहीन खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

टीम की छापेमारी में हलाल प्रमाणित मावा मलाई टाफी का 15 पैकेट, फूल्फी मासमेलो टाफी 25 पैकेट, टूथ ब्रश व कैंडी टाफी 1.44 किलोग्राम, काजू बटर टाफी 3 पैकेट, स्वीट हर्ट पाप टाफी 4.05 किलोग्राम, कार्लोस कोकोनट बार टाफी 3.24 किलोग्राम जब्त किया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि संग्रहित किए गए नमूनों की जांच के लिए राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिया गया है।
प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर खाद्य कारोबारी के विरुद्ध, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। जांच करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, सत्यराम यादव, बिंदू पांडेय, विजय प्रकाश, अजीत कुमार त्रिपाठी तथा अमित कुमार राना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें