फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडमास्टर और सहायक अध्यापक का रुकेगा वेतन

विज्ञापन
कम्पोजिट विद्यालय रणवीरपुर में निरीक्षण के दौरान बच्चों से बातचीत करते डीएम अरूण कुमार।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने परदहां ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रणवीरपुर का मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान गैरहाजिर एक सहायक अध्यापक और अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन को रोके रखने पर प्रधानाध्यापिका दोनों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं, एमडीएम में देरी के लिए प्रधान और हेडमास्टर को फटकार लगाई। जिलाधिकारी सुबह विद्यालय पहुंचे। इस दौरान विद्यालय के 17 स्टाफ में से सहायक अध्यापक प्रवीण गुप्ता अनुपस्थित मिले। सहायक अध्यापक का आकस्मिक अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रधानाध्यापिका द्वारा पेंडिंग रखने पर जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापिका एवं सहायक अध्यापक प्रवीण गुप्ता के वेतन रोकने के निर्देश दिए। मध्याह्न भोजन में देरी के कारण जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापिका को कड़ी फटकार लगाते हुए मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कुछ कमरों में कायाकल्प के तहत निर्माण कार्य अभी तक नहीं होने पर ग्राम प्रधान को काम जल्द पूरा कराने को कहा। स्कूल में साफ सफाई संतोषजनक न होने पर जिला पंचायत राज अधिकारी को नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था करने को कहा। निरीक्षण के दौरान कक्षा तीन के बच्चों से जिलाधिकारी ने सामान्य स्तर के गणित, अंग्रेजी, हिंदी आदि विषयों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर भी पूछे। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें