फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की दोनों पटरियों पर रोडवेज बसों का ठहराव होने से लग रहा जाम

विज्ञापन
रोडवेज परिसर में किया जा रहा फर्श निर्माण । संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। रोडवेज बस स्टैंड में सुंदरीकरण कार्य होने के चलते बसों के सड़क किनारे ठहराव होने से जाम की स्थिति बन रही है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मऊ डिपो के सुंदरीकरण कार्य धीमी गति से चलने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। सुंदरीकरण कार्य में बफर स्ट्रीप्ट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, बाहरी प्रकाश व्यवस्था, पंप हाउस आदि निर्माण कार्य होना है। निर्माण कार्य अधर में लटकने से विभिन्न डिपो की बसें प्रमुख मार्ग के दोनों पटरियों पर खड़ी हो रही हैं। इससे जहां यात्रियों को बस के आने का पता नहीं चल रहा है तो वहीं सड़क पर जाम लग जाने से आवागमन में बाधा आ रही है। बढुआगोदाम से आए श्रीांत वर्मा, श्रीप्रकाश शर्मा, बकवल से वृजराज सिंह, श्रीराम यादव ने बताया कि बस स्टेशन का सुंदरीकरण कार्य अधर में लटकने से यात्री सुविधाओं का अभाव हो गया है। बसों के सड़क के दोनों पटरियों पर खड़ी रहने से बसों के आने जाने का पता नहीं चल रहा है। जबकि जाम से आवागमन में दुश्वारियां आ रही हैं। कब तक सुंदरीकरण कार्य पूरा होगा आला अधिकारी बताने को तैयार नहीं हैं। एआरएम रमेश चंद्र ने बताया कि रोडवेज बस स्टेशन के सुंदरीकरण कार्य की समय सीमा मार्च 2022 तक निर्धारित की गई थी। बजट भी जारी हो गया है। कार्यदायी संस्था को कार्य जल्द पूरा करने का नोटिस जारी किया गया है।

रोडवेज परिसर में निर्माण कार्य होने के कारण बाहर सड़क पर खड़ी रोडवेज की बसें। संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें