फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिंद्र सिंह बने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की। इस दौरान मऊ जनपद में सामाजिक कार्यकर्ता और किसान सचिंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। उनके नाम की घोषणा के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कई जगहों पर उनका स्वागत किया गया। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने भाजपा कार्यालय पर उन्हें मिठाई खिलाकर माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कई जगह स्वागत समारोह का आयोजन हुआ जिसमें बधाई देने वालों में गणेश सिंह, प्रतीक जायसवाल, प्रदीप सिंह, हरिओम राय, अजय सिंह, अप्पू सिंह, आनंद सिंह, सत्यमित्र सिंह, विनोद गुप्ता, श्रीराम जायसवाल, तेज प्रताप तिवारी, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें