मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर मुख्तार के 13 करीबियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें से सात को जिला बदर किया गया है जबकि छह के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने शनिवार को मुख्तार अंसारी के एक नजदीकी सहित सात अपराधियों के विरूद्ध जिलाबदर की कार्रवाई की है। इनमें हकीकतपुर मतलूपुर निवासी महमूद, नागेन्द्र प्रताप निवासी गहनी थाना हलधरपुर, लालबहादुर यादव निवासी धरमपुर कसायर थाना मधुबन, सुनील राजभर निवासी बहोरपुर थाना मधुबन, विनोद राय निवासी फैजुल्लाह थाना कोपागंज, प्रीतम राजभर निवासी कोपाकोहना और अरूण कुमार शास्त्री निवासी दक्षिणटोला शामिल हैं। वहीं छह नजदीकियों के नौ शस्त्र लाइसेंसों सहित कुल 10 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। इनमें शहर कोतवाली के हट्ठीमदारी मुहल्ला निवासी तैयब खां, इसी मुहल्ले के हमजा खान, दक्षिण टोला थाने के डोमनपुरा के नेसार अहमद, बैजापुर निवासी अब्दुल सलाम, मिर्जाहादीपुरा निवासी गुफरानुल हई तथा डोमनपुरा निवासी इलियास और हलधरपुर थाने के पृथ्वीपुर गांव निवासी सूर्यनाथ सिंह शामिल हैं।