फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्तारूढ़ सरकार पिछड़ी जातियों को ठगने का काम कर रही है: अशोक सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अमिला स्थानीय क्षेत्र स्थित एक डिग्री कालेज के परिसर में बुधवार को सपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। लोहिया वाहिनी के निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित सम्मलेन की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने तथा संचालन सीताराम कुशवाहा ने किया। सम्मेलन का शुभारंभ संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर, डा. राममनोहर लोहिया तथा बीपी मंडल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह कुशवाहा ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश में सत्तारूढ़ सरकार पिछड़ी जातियों को ठगने का काम कर रही है। पिछड़ों का सबसे अधिक शोषण वर्तमान सरकार में हुआ है। बीते जिला पंचायत तथा ब्लाक प्रमुख चुनाव में सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए अराजकता की पराकाष्ठा पार कर दी। सपा के राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान ने कहा कि विगत लोकसभा व विधान सभा चुनाव में पिछड़ी जातियां भाजपा के चक्कर में आकर गलती कर बैठी थी। लेकिन अब वो गलती पुन: दोहराने की भूल नहीं करेगा। सम्मेलन को मुख्य रूप से जहां पूर्व विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव उर्फ साधु, जिला सचिव बन्ने खान, घोसी ब्लाक प्रमुख डा.रामकृष्ण यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत कुमार सिंह, सर्वेश कुमार यादव, बृजेश राय, रामसिंह पटेल, शैलेश यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें