नगर पंचायत वलीदपुर के मोहल्ला कुतुबपुर में बृहस्पतिवार देर रात बर्थडे पार्टी में हंगामा कर रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की सुबह मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। वलीदपुर के कुतुबपुर निवासी अमरजीत मुहल्ले में डीह स्थान पर दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मना रहा था। इस दौरान शोर शराबे के बीच कुछ युवक आपस में ही हंगामा करने लगे। इसी बीच मुहल्ले के किसी व्यक्ति ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजू चौहान, शुभम यादव, राजमणि और सूरज को गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर चली गई।