फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस का वन विहार कार्यक्रम में जोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तत्वावधान में रविवार को आयोजित वन बिहार कार्यक्रम में बलिया विभाग के सह विभाग संघ चालक रामप्रताप सिंह ने कहा कि आज वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण हमारे लिए एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। इस पर रोक लगनी चाहिए। तेजी कट रहे पेड़ों की भरपाई के लिए हमें अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। वहीं, दूसरी तरफ सहभोज के साथ आरएसएस का वन विहार कार्यक्रम संपन्न हो गया। जिला प्रचारक आत्म प्रकाश, जिला बौद्धिक प्रमुख रामकुंवर, जिला समरसता प्रमुख लक्ष्मण गुप्ता, नगर कार्रवाह अरविंद आर्य आदि ने मौजूद स्वयंसेवकों को शाखा लगाकर विभिन्न खेलों से तथा संघ के गीतों से परिचित कराया। इस दौरान किशन सिंह, अभिषेक बरनवाल, हरिहर प्रसाद गुप्त, अरविंद सिंह, अशोक सिंह, मनोज राय, सुनील गुप्त, डा. एचएन सिंह, रमेश राय, विनोद वर्मा, गनेश सिंह,आनंद सिंह रैकवार, रामप्रवेश राजभर, रामकृष्ण भारद्वाज, प्रवीण अग्रवाल, रामप्रवेश मौर्य, विनोद गुप्ता आदि मौजूद थे। घोसी/ रानीपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में रविवार को धरौली गांव स्थित काली मंदिर के प्रांगण में वनविहार का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों के साथ सहभोज का आयोजन किया गया। सहभोज में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय सहित बड़ी संख्या में स्वयं सेवकों ने भाग लेकर बौद्धिक के साथ कार्यक्रम का आनन्द लिया। खण्ड कार्यवाह भुवेश श्रीवास्तव ने कहा कि वनविहार संघ के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। इस अवसर पर मुन्ना राजभर, गुलाब आर्य, जयप्रकाश श्रीवास्तव, अजीत गुप्ता, अजय बहादुर रहे। उधर रानीपुर ब्लाक के गोकुलपुरा स्थित धर्मादेवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर रविवार को आरएसएस की ओर से वन विहार कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह अजय द्वारा संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर आनंद गुप्ता, अनिल, शिवशक्ति सिंह, रोशन सिंह, छेदी सिंह रहे। कोपागंज: ब्लाक के चार कॉलेजों में रविवार को पुलिस द्वारा पौधरोपण किया गया। एसओ बृजेश राय तथा समाजसेवी रितेश चौरसिया के साथ मिलकर बापू इंटर कॉलेज, बापू आयूर्वेद कॉलेज, कन्या पाठशाला तथा बीएसएस महाविद्यालय में अभियान चलाकर 100 से ज्यादा फलदार और छायादार पौधे लगाया गया। वहीं मधुबन नगर पंचायत द्वारा उसरी में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंकर मद्देशिया तथा ईबो मुकेश चौधरी द्वारा10 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें