मऊ। स्वतंत्रता दिवस को लेकर मऊ जंक्शन पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। शनिवार को आरपीएफ ने जीआरपी के साथ मिलकर संघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मऊ जंक्शन के चारों प्लेटफार्म के साथ ट्रेनों में यात्रियों की तलाशी ली गई। आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर स्टेशन पर हाई अलर्ट रहेगा। इसके तहत जवानों को ज्यादा सक्रिय रहने का निर्देश देने के साथ रेल पटरियों की आउटरों पर भी जाकर चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को मऊ जंक्शन के प्लेटफार्म एक, दो, तीन तथा चार के साथ सुर्कलेटिंग एरिया की तलाया अभियान चलाया गया। इस दौरान कृषक एक्सप्रेस, दादर सहित दूसरी ट्रेनों की बोगियों मेें चेकिंग की गई।