फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आरपीएफ ने दो टिकट दलालों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने टिकट की दलाली कर रहे दो युवकों को आरक्षित टिकटों के साथ गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक इंद्रजीत यादव, मनोज कुमार शुक्ला और कांस्टेबल राजनाथ यादव रेलवे स्टेशन पर जांच कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर टीम ने टिकट आरक्षण केंद्र से दो टिकट दलालों अफरोज जमाल पुत्र ज्याऊर रहमान, निवासी हमीदपुरा, थाना दक्षिण टोला और मोहम्मद सालीम पुत्र फैजल हसन, निवासी दोमनपुरा, दक्षिण टोला को गिरफ्तार कर लिया। वह अवैध तरीके से लोगों को आरक्षित टिकट वास्तविक मूल्य से 300 से 500 रुपये ज्यादा लेकर बेच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें