फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोवर-रेंजर्स को सेवा कार्यों की शपथ दिलाई

विज्ञापन
डुमरी मर्यादपुर इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में रोवर्स रेंजर्स शिविर को संबोधित करते जिला संगठन कमि - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर स्थित इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज के बीएड विभाग में चल रहे रोवर्स रेंजर्स कार्यक्रम का समापन सोमवार को दीक्षा संस्कार के साथ हुआ। पांच दिनों तक चले शिविर में रोवर्स रेंजर्स को सेवा व साहसिक क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हेंसेवा कार्यों की शपथ भी दिलाई गई। समापन समारोह का शुभारंभ डीसीएसके कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. सुधीर कुमार सिंह व कालेज के प्राचार्य डॉ. उर्मिलेश सिंह ने किया। कहा कि स्काउट गाइड का मुख्य उद्देश्य सेवा भाव है। आपदा में लोगों की मदद के लिए स्काउट-गाइड हमेशा तैयार रहते हैं। जिला संगठन कमिश्नर स्काउट राजेश कुमार यादव, तहसील ट्रेनिग काउंसलर विजय पाटिल, जयप्रकाश गोंड ने बताया कि शिविर में छात्रों को गांठ बांधना, टेंट निर्माण, खोज चिह्न, दिशा ज्ञान व बिना बर्तन के भोजन बनाने के बारे में प्रशिक्षित किया गया। अंतिम सत्र में सभी रोवर्स रेंजर्स को देश व ईश्वर के प्रति समर्पित होते हुए पीड़ितों की सहायता में सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलाई गई। संचालन अशोक सिंह ने किया। बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शिव प्रकाश सिंह ने आभार जताया। इस दौरान यादवेंद्र कुमार यादव, निर्मल कुमार आनंद, प्रिंस सिंह, अमित मिश्र, प्रियंका मिश्र, शिखा यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें