रोटरी क्लब मऊ, रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन व नाइन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गालिबपुर स्थित मुसहर बस्ती में महीने भर का भोजन सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने 55 जरूरतमंदों को राशन का पैकेट वितरण किया। डॉ. संजय सिंह ने कहा कि समाज में रोटरी का कर्तव्य बनता है कि ऐसे बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की जितनी हो सके मदद करें। जो महीने भर की राशन किट तैयार की गई है उसमे आटा, तेल, चावल, दाल, नमक, मसाले, चाय, बिस्कुट ,सैनिटरी नैपकिन, चीनी आदि हैं। जिससे उन्हें महीने भर किसी भी चीज की जरूरत महसूस न हो। रोटरी क्लब मऊ की तरफ से प्रत्येक माह अब मुसहर बस्ती में हर तरह का नि:शुल्क चिकित्सीय कैंप लगाने का वायदा भी किया। अंत में डॉ सिंह ने रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन एव नाइन फाउंडेशन के योगदान के लिए उनकी भूरी भूरी प्रसंशा की। रोटरी क्लब मऊ के सचिव सचिंद्र सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर रोटेरियन डॉ एचएन सिंह, डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, शैलेंद्र मिश्रा, मनीष आदि उपस्थित रहे।