फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गा कारोबारी से पांच हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्दाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में आजमगढ़ मुहम्दाबाद रोड पर सुतरही गांव के पास रविवार को भोर में मुर्गा कारोबारी को असलहा सटा कर बदमाशों ने पांच हजार रुपये लूट लिए। जाते-जाते बदमाश उसका मोबाइल और पर्स में रखा आधार कार्ड भी लेते गए। भुक्तभोगी ने पुलिस का सूचना दी है। लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के सोहराबपुर गांव निवासी नफीस मुर्गा फार्म से मुर्गा खरीद कर फुटकर दुकानदारों को आपूर्ति करता है। रविवार की भोर में वह अपनी पिकअप से ड्राइवर के साथ शाहगढ़ स्थित मुर्गी फार्म पर जा रहा था। चालीसवां पेट्रोल पंप से कुछ आगे पिकअप सवार 10 की संख्या में बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोका और असलहा दिखाते हुए पिकअप का शीशा तोड़ कर मोबाइल पर्स आदि लूट लिया। पर्स में पांच हजार नगद रुपए आधार कार्ड और कुछ आवश्यक कागजात रखे थे। कोतवाल शैलेश सिंह ने लूट की घटना से इनकार किया है। कहा कि व्यवसाय की आपसी प्रतिद्वंद्विता में कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई है। घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें