फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य जगहों से चलेगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट/ कुसुम्हा (मऊ)। कोरोना महामारी को देखते हुए उप्र परिवहन निगम ने भी अब कमर कस लिया है। एक जगह पर ज्यादा लोग एकत्र न हो इसके लिए अपने रोडवेज की बसें अन्य जगहों से भी चलाने का फैसला लिया गया है ।एआरएम महेश लाल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिदिन प्रयागराज के लिए पूर्वाह्न सात बजे, दिल्ली के लिए पूर्वाह्न 8:30 पर गोला कानपुर के लिए तीन बजे, मुबारकपुर कानपुर के लिए शाम पांच बजे रोडवेज की बसे मिलेंगी। बड़हलगंज बस स्टेशन पर निर्धारित समय से आधे घंटे पहले से लगी रहेगी। सोशल डिस्टेंस का पूरी तरह से पालन करते हुए बसों को संचालित किया जाएगा। एआरएम ने कहा कि सभी चालक और परिचालक को सख्त निर्देश दिया गया है कि बसों का जो समय निर्धारित किया गया है उसके अनुसार ही बसों का संचालन किया जाए।अगर कहीं पर कोई भी कोताही बरती गई तो चालक और परिचालक के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें