फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसें चुनावी ड्यूटी में, यात्रियों की फजीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने रोडवेज बसों को चुनावी ड्यूटी के लिए अधिग्रहीत कर लिया है। ऐसे में आम लोगों के लिए बसों का टोटा हो गया है। यात्री परेशान हैं। डिपो की भी 17 बसें चुनाव ड्यूटी में लगाई गई हैं। जबकि 20 बसें मरम्मत का इंतजार कर रही हैं। दोहरीघाट डिपो में कुल 52 बसें हैं। इनमें से 17 बसों को चुनाव ड्यूटी के लिए अधिग्रहित किया गया है। वहीं 20 बसें मरम्मत के अभाव में डिपो में खड़ी हैं। जिस कारण महज 15 बसें ही यात्रियों के लिए चलाई जा रही हैं। इस कारण सिर्फ वाराणसी, प्रयागराज, बलिया, गोरखपुर के रूटों पर बसों का संचालन हो रहा है। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण भी कई रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। बसों का टोटा होने के कारण लोगों को यात्रा करने के कारण प्राइवेट सवारी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर रूट यात्रियों को हो रही है। बावजूद इसके दोहरीघाट डिपो प्रबंधन खराब पड़ी बसों की मरम्मत की व्यवस्था नहीं कर रहा है। एआरएम महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि डिपो में कुल 52 बसें हैं, 17 बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजा गया है। कुछ बसें मरम्मत के अभाव में खड़ी हैं। बसों की मरम्मत का प्रयास किया जा रहा है। जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक हैं उन रूटों पर बसों को संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें