फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कोपागंज भातकोल मार्ग पर सफल हुआ रोडवेज बस का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे को आजमगढ़ को जोड़ने वाली कोपागंज-भातकोल मार्ग पर जल्द ही रोडवेज बस सेवा बहाल होने वाली है। बुधवार को परिवहन निगम के अधिकारियों ने रोडवेज बस का ट्रायल किया। रोडवेज बस का ट्रायल सफल होने से क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई। इस मार्ग पर कछिकला, भावरकोल, सोड़सर, फैजुल्लाहपुर, धवरियासाथ,कुर्थीजाफरपुर, चौबेपुर, भगवानपुर आदि सैकड़ो गांव और बाजार और एक नगर पंचायत स्थित है। रोडवेज बस नहीं चलने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। वहीं निजी वाहन चालक चांदी काट रहे थे। इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने कई बार परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर गुहार लगाई थी। स्थानीय निवासी संतोष कुमार सिंह, परमहंश राजभर, अखिलेश राजभर, विनोद राम, हनुमान सिंह आदि लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर आजमगढ़ के लिए वर्ष 1998 तक रोडवेज बस का संचालन होता था। लेकिन किन्हीं कारणों से परिवहन निगम ने रोडवेज बस सेवा बंद कर दी। ढाई दशक बाद दोबारा बहाल रोडवेज बस सेवा को लोग सौगात मान रहे है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें