फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सीट के पीछे ब्रेल लिपि में लिखे जाएंगे रोडवेज बसों के नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बसों में दृष्टिबाधित लोगों की सुविधा के लिए हर सीट के पीछे ब्रेल लिपि में बस का नंबर लिखने और साउंड बॉक्स लगाए जाएंगे। दृष्टिबाधित दिव्यांग समिति की शिकायत पर लखनऊ मुख्यालय के अधिकारियों ने ये निर्णय लिया है। इसके बाद परिवहन निगम ने ये निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में जागरूकता के लिए सभी बसों में साउंड बॉक्स लगाए गए थे। लेकिन अब चालक और परिचालक उससे गाना सुनकर आनंद लेते हैं। अब उन साउंड बॉक्स में यात्रा की जानकारियों का अनाउंसमेंट होगा। इससे दृष्टिबाधित यात्रियों को सीट पर बैठे-बैठे अपने गंतव्य तक जाने और यात्रा की अन्य जानकारी मिलती रहेगी। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय प्रदेश सरकार ने सभी बसों में रामधुन बजाने का निर्देश दिया था। इसके लिए सभी बसों में साउंड सिस्टम लगाना अनिवार्य किया गया था। इससे पहले कोरोना महामारी के दौरान साउंड बॉक्स लगाए गए थे। लेकिन धीरे धीरे कुछ बसों में साउंड सिस्टम खराब हो गए या फिर कुछ निकाल दिए गए थे।
बसों की यात्रा की जानकारी नहीं मिल पाने से सबसे अधिक परेशानी दृष्टिबाधित यात्रियों को होती है। इस समस्या को लेकर दृष्टिबाधित दिव्यांग समिति ने कई बार शासन को अवगत कराया था। जिसमें रोडवेज बसों की सीटों के आगे ब्रेल लिपि में बसों का नंबर लिखने और स्टॉपेज को लेकर अनाउंसमेंट सुविधा की मांग की थी।
विज्ञापन

डिपो की सभी बसों में साउंड सिस्टम लगाए गए हैं। ब्रेल लिपि में सीटों के पीछे बस का नंबर लिखने जैसा निर्देश नहीं मिला है। यदि ऐसा है तो इससे दृष्टिबाधित यात्रियों को यात्रा के समय सहूलियत मिलेगी। - हरिशंकर पांडेय, एआरएम, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें