फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे डंप बिल्डिंग मैटेरियल को किया जब्त

विज्ञापन
नगर के नरईबांध में सडक पर अतिक्रमण कर रखे बालू और गिट्टा को लादता नगर पालिका का जेसीबी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सड़क की पटरी पर डंप बिल्डिंग मैटेरियल के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान गाजीपुर तिराहा से लेकर बढुआगोदाम तिराहा तक तीन जगहों पर डंप बिल्डिंग मैटेरियल को प्रशासन ने जब्त कराया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और नगर पालिका टीम ने पॉलिथीन की भी जांच किया, औचक निरीक्षण में पांच दुकानदारों के पास से तीन किलो से ज्यादा पॉलिथीन बरामद हुई। इस दौरान दुकानदारों से प्रशासन ने 65 सौ रुपया जुर्माना वसूला। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान के नेतृत्व में गाजीपुर तिराहा से अतिक्रमण अभियान शुरू किया गया। गाजीपुर से बढुआगोदाम तक चले अतिक्रमण हटाओ अभियान में तीन जगहों पर डंप बिल्डिंग मैटेरियल सामग्री को जब्त करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान इन जगहों ने तीन ट्रैक्टर ट्राली सामग्री जब्त करने के साथ 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं टीम ने पांच ठेेलों पर से तीन किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन भी बरामद करने के साथ करीब 6500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। अभियान से अस्थाई अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमण कारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस मौके ईओ संजय मिश्रा, सफाई निरीक्षक नरेश कुमार, सत्यप्रकाश तथा सरायलंखसी थाने की पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें