फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की सड़कें बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगरपालिका के विभिन्न वार्डों सहित जिले के विभिन्न इलाकों में सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। इन पर चलना कठिन हो गया है। जलनिकासी नहीं होने से सड़क के इन गड्ढों में गंदा पानी लगा है।
विज्ञापन

नगर के निजामुद्दीनपुरा, चांदमारी सहित कई मुहल्लों में कई गलियों की सड़कें जर्जर हाल में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते आए दिन राहगीर तथा वाहन चालक घायल हो रहे हैं। हट्ठीमदारी मुहल्ले की गलियों की सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार नगर क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों पर मरम्मत तथा निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
इंदारा: स्थानीय बाजार के पूरब मिशन स्कूल होते हुए शाहपुर से होकर पहसा को जोड़ने वाला मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। सड़क की स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि वाहन से चलना तो दूर राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। परेशान लोगों ने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। नाराज लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। इंदारा बाजार से मिशन स्कूल होते हुए पहसा को जाने वाला मार्ग पर एक इंटर कॉलेज,एक इंग्लिश मीडियम स्कूल,अस्पताल सहित तमाम सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थान हैं। जहां देर रात लोगों को आना जाना लगा रहता है।वही प्रतिदिन छात्र छात्राएं व आमजन साइकिल व बाइक से आते जाते रहते है। बरसात के बाद सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने के प्रतिदिन लोग गिर कर घायल हो जा रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्र के राणा प्रताप यादव,राजकुमार शर्मा, आनंद, शरद यादव, उमा का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों सहित विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। सड़क मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

रतनपुरा: स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के रतनपुरा भीमपुरा मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। सड़क जगह-जगह टूट जाने से वाहन से चलना तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। बरसात के मौसम मेंं सड़क की स्थिति दिन ब दिन दयनीय होती जा रही है। इस संबंध में क्षेत्र के रविंद्र सिंह, जर्नादन यादव, महेंद्र शर्मा, जितेंद्र मौर्य का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। हलधरपुर: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों की प्रमुख सड़कों का उचित रख रखाव न होने से दिन ब दिन दयनीय होती जा रही है। रतनपुरा ठैचा मार्ग, मढैली बढनपुरा से खालिसपुर इटौरा मार्ग, हलधरपुर थाना से बिलौझा मार्ग,
हलधरपुर से जगभानपुर गहनी, गहना मार्ग सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। इससे लोगों को काफी घूमकर आना जाना पड़ रहा है। क्षेत्र के मुसाफिर प्रसाद, गुड्डू सिंह, श्रीप्रकाश मौर्य, जयनाथ शर्मा का कहना है कि सड़क खराब होने से क्षेत्र की विकास गति धीमी हो गई है।
मझवारा: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों की कई सड़कों के बदहाल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र का दरियाबाद से खैरा पवनी मार्ग, मलेरी कोर्ट से लखनी मार्ग तथा सेमरी मिश्रौली सोहनरिया मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है।
रानीपुर: ब्लाक क्षेत्र के सरसेना से काझा इटौरा होते हुए सलाहाबाद को जाने वाली 20 किमी लम्बी सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है।तीन दशक पूर्व बनी यह सड़क मरम्मत के अभाव में पृरी तरह टूट कर क्षतिग्रस्त हो चुकी है।इस मार्ग से 50 गांवों के लोगों का आना जाना लगा रहता है। इस मार्ग से आने जाने वाले ही दौलसेपुर से तेंदुली नहर चट्टी तक जाने वाली दो किमी लम्बी सड़क टूट कर बदहाल हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यात्रा के दौरान टायर पंक्चर होने से गंतव्य तक जाने में काफी समय लग जाता है।
इस बाबत लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरएन सिंह यादव का कहना है कि शासन से बजट की मांग की गई है। बजट मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें