फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क को बना दिया डंपिंग ग्राउंड

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने से सड़क किनारे डंप किया जा रह? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। नगर पंचायत में कूूड़ा कचरा निस्तारण की व्यवस्था बदहाल है। रोजाना निकलने वाले कचरे को डंप किए जाने के लिए अभी तक कोई जमीन नहीं मिल सकी है। रोज सुबह सफाई के बाद कूड़ा कचरा को सड़क किनारे फेंका जा रहा हैै। ऐसे में उधर से गुजर रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के 18 वार्ड में प्रतिदिन लगभग आठ मीट्रिक टन कूड़ा कचरा उठाया जाता है। नगर पंचायत के कुल 20 स्थाई कर्मचारी और संविदा पर रखे गए 50 कर्मचारियों के माध्यम से सफाई की जाती है। तीन ट्रैक्टर दो मैजिक और 18 हाथ गाड़ी के माध्यम से रोजाना कचरा उठाया जाता है। कचरा डंप करने को लेकर नगर पंचायत सीमा क्षेत्र में कोई स्थाई भूमि नहीं है। जहां भी खाली जगह या गड्ढा मिलता है वहीं पर कचरा डंप किया जा रहा है। नगर के चारों तरफ सड़क किनारे और टौंस बांध के किनारे कूड़ा डंप करने से अनजाने में ही नगर वासियो और राहगीरों को कई बीमारियों का शिकार होना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी मुहम्मदाबाद गोहना घोसी रोड पर आने जाने वाले राहगीरों को होती है। इस रोड से आने वाले यात्रियों को नगर में प्रवेश करने के दौरान लोगो को काफी दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत में स्थायी डंपिंग सिस्टम न होने से नगर वासियों को काफी समस्या होती है। स्वच्छता बिना स्वस्थता की सोच किताबी बातें रह गयी है।स्वच्छता को लेकर नगर पंचायत द्वारा विज्ञापन पर लाखो रुपये खर्च किया गया लेकिन परिणाम ढाक के तीन पात साबित हुआ है। कूड़ा डंपिंग के लिए अभी तक जगह तलाश नही हो सकी है। अधिशासी अधिकारी राम सफल ने बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन तलाशी जा रही है। जमीन मिलते ही कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें