फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों को पीटने को लेकर लगाया जाम

Wed, 14 Dec 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मझवारा मोड़ पर चोरी करने के शक में हुई दो युवको की पिटाई के विरोध में लोगों ने बुधवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम करने वाले युवकों की पिटाई करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। दस बजे से लगा लगा जाम करीब एक घंटे चला। इससे मऊ-गोरखपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। सीओ और कोतवाल के  समझाने बुझाने पर लोगों ने जाम समाप्त किया। लेकिन पुन: दुबारा फिर से जाम लगा दिया। इस बार पुलिस को  लाठी भांजनी पड़ी। पिटाई से घायल युवक राहुल सोनकर की तरफ से उसके परिवार के सदस्यों ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें दो कई लोगों को आरोपित किया गया है। बताते चलें कि बाजार में मझवारा मोड़ स्थित एक दूकान में बीते शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना से नाराज दूकानदारों ने बाजार निवासी तीन युवकों को शक की बिनाह पर पकड़ कर उनसे पूछताछ करने लगे। इस दौरान दूकानदारों ने युवकों की पिटाई भी की। बाद में उन्हें छोड़ दिया। इस बात से नाराज होकर युवकों के परिवारीजनों ने जाम लगाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान जामकर्ताओं ने स्थानीय विधायक सुधाकर सिंह के विरुद्ध नारेबाजी की। इस बाबत सीओ रविंद्र सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें