रामपुर थाना क्षेत्र के बेलौली में दो टेंपो की भिडंत में किशोरी की मौत के सामुदायिक स्वास्थ केंद्?
- फोटो : MAU
मधुबन। रामपुर थाना क्षेत्र के बंसतटोला गांव के पास बुधवार की दोपहर दो ऑटो चालकों की आगे निकलने की होड़ ने ऑटो में सवार दस वर्षीय बच्ची की जिंदगी छीन ली। सवारियों से भरे दोनों ऑटो में बालिका सहित तीन लोग घायल हुए। बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। बालिका अपने ननिहाल से वापस गांव लौट रही थी। हादसे के बाद दोनों चालक फरार हो गए। बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के अखोप निवासी खुशी 10 पुत्री संतोष मधुबन में उसुरी गांव निवासी अपने ननिहाल गई हुई थी। बुधवार को वह अपने मामा सूर्यप्रताप 35 के साथ वापस अपने गांव अखोप ऑटो से लौट रही थी। बसंत टोला के पास पीछे से आ रहे एक ऑटो ने ओवरटेक का प्रयास किया। इस पर ऑटो चालक ने रफ्तार तेज कर दी, वहीं पीछे से आ रहा दूसरा ऑटो चालक आगे निकलने की होड़ में ओवरटेक करते समय ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सवारियों से भरा एक ऑटो पलट गया। जिससे उसमें सवार खुशी उसका मामा सूर्यप्रताप तथा एक अन्य केविंदर 32 घायल हो गए। बालिका की कुछ देर बाद ही मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों घायलों को फतेहपुर मंडाव सीएचसी लाकर भर्ती कराया। हादसे के बाद दोनों आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।