फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गले में संक्रमण के साथ बढ़ रहे वायरल बुखार के मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी में दवा काउंटर पर लगी लोगों की भीड़।संवाद
विज्ञापन
मऊ। जिले में मौसम के लगातार बदलते मिजाज के कारण वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 100 से 150 मरीज वायरल संबंधी समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं। इसमें 50 फीसदी मरीज गले में संक्रमण की समस्या भी बता रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी के रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले छह दिनों में 800 से अधिक मरीज वायरल फीवर के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। इनमें से 655 मरीजों की जांच भी कराई गई है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डाॅ. अनिल कुमार ने बताया कि मौसम में कभी धूप और कभी बारिश होने के कारण गले में संक्रमण बढ़ रहा है। वायरल फीवर के मरीज आमतौर पर तीन से पांच दिन में ठीक हो जाते हैं। चिकित्सक मरीजों को उचित उपचार दे रहे हैं। साथ ही, उन्हें बीमारी से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की सलाह भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें