मऊ। डीसीएसके पीजी कालेज में चल रहे दो दिवसीय रोवर्स रेंजर्स कार्यक्रम का बुधवार को संपन्न हो गया। इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऋषि रामनेरश पीजी कॉलेज प्रतियोगिता में अव्वल रहा। मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन तैयब पालकी ने कहा कि छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई हर एक झांकी संदेश दे रही है कि हमारे होनहार रोवर्स एवं रेंजर्स हर चुनौतियों का सामना करते हुए मानवता की रक्षा कर सकते हैं। अध्यक्षता कर रहे मंत्री प्रबंध समिति गौरी शंकर खंडेलवाल ने भी विचार रखे। प्राचार्य डॉ. शर्वेश पांडेय ने आभार जताया। प्रतियोगिता में ऋषि रामनरेश कृषक पीजी कालेज मोलनापुर दुबारी प्रथम, द्वितीय स्थान डीसीएसके पीजी कालेज, मऊ एवं संत गणिनाथ राजकीय पीजी कालेज, मुहम्मदाबादगोहना संयुक्त रूप से विजेता घोषित किए गए। तृतीय स्थान पर सर्वोदय पीजी कालेज घोसी आया। इस दौरान डॉ. चंद्र प्रकाश राय, डॉ. अशोक कुमार, गुरूमुख बाबू, गौरव खंडेलवाल, विश्वविद्यालय रोवर्सं रेंजर्स कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. जगदेव, डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी, सर्वोदय पीजी कालेज की प्राचार्या डॉ. वंदना पांडेय, डॉ.रशिका रियाज, डॉ.कंचन राय आदि शामिल रहे।