फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पैमाइश के लिए राजस्वकर्मी मांग रहे 20 हजार, भाजपाजनों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील परिसर में अपने ही सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मोर्चा खोल दिया। भाजपा के मधुबन विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां जनहित की कई मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। मांगे पूरी न होने पर आगे आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। साथ ही एसडीएम अखिलेश कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उपजिलाधिकारी के आदेश के बाद भी राजस्वकर्मी मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। इससे आम लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्व कर्मियों द्वारा पैमाइश के नाम पर 20 हजार रुपये की अग्रिम राशि मांगी की जा रही है। एक लेखपाल ने दूसरे गांव में जाकर जबरन पैमाइश की है। संपूर्ण समाधान दिवस में आए प्रार्थना पत्रों का स्थलीय सत्यापन की जगह तहसील मुख्यालय पर ही बैठ कर निस्तारण किया जा रहा है। संपूर्ण समाधान दिवस पर दिए गए प्रार्थना पत्रों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा है। विद्युत निगम की जा रही अनियमित बिजली कटौती का भी मुद्दा उठाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए तहसील परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्यभान, मंडल उपाध्यक्ष अमित गुप्त, राहुल दीक्षित, महा प्रसाद गुप्त, राजीव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें