बोझी बाजार। दोहरीघाट के अतरसावा गांव में शुक्रवार शाम बाइक में अचानक सामने आए एक मवेशी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक और बाइक सवार महिला घायल हो गई। हादसे में घायल महिला की देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को परिजनों ने मृतका का अंतिम संस्कार दोहरीघाट मुक्तिधाम पर कर दिया। घटना के समय मृतका पति के साथ मांदीसिपाह स्थित मां कोयलमर्याद भवानी मंदिर जा रही थी। घोसी के खोन्हाचवर गांव निवासी उर्मिला मिश्रा (62) पत्नी अपने पति जनार्दन मिश्र के साथ बाइक से मांदीसिपाह स्थित मां कोयलमर्याद भवानी मंदिर जा रही थी। अभी वह वह बोझी- मांदीसिपाह मार्ग पर, दोहरीघाट के अतरसावां गांव के सामने पहुंची ही थी कि बाईं तरफ से खेत से निकला एक मवेशी सड़क पर अचानक सामने आ गया। जहां बाइक में मवेशी ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पलट गई। हादसे में उर्मिला के सिर पर गंभीर चोट लगी। सूचना मिलने पर पहुंचे लोगों ने घायलों को बड़राव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। जहां उर्मिला की हालत खराब देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। जहां अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उर्मिला की मौत हो गई। शनिवार को परिजनों ने मृतका का अंतिम संस्कार दोहरीघाट पर किया। मृतका स्वास्थ्य मिडवाइफ पद से सेवानिवृत्त थी, जबकि पति जनार्दन मिश्र आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। मृतका के दो पुत्र और एक पुत्री हैं।