हलिया। घर से कुछ दूरी पर बाइक से गिरकर मंगलवार को सेवानिवृत वन दरोगा की मौत हो गई।
हलिया थाना क्षेत्र के हथेड़ा गांव निवासी सेवानिवृत्त वन दरोगा परम सुख मिश्र (62) मंगलवार को दोपहर में बाइक से किसी कार्य से अहुगी कला गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में अहुगी कला से लगभग 500 मीटर दूर गांव स्थित नहर की पटरी बाइक अनियंत्रित होकर पटलकर नीचे खेत में चली गई। इस घटना की जानकारी हथेड़ा गांव निवासी एक युवक ने सेवानिवृत्त वन दरोगा के भाई को मोबाइल फोन पर दी। सूचना पर भाई सत्यदेव मिश्र जब तक मौके पर पहुंचते, उससे पहले ही परम सुख मिश्र की मौत हो गई। मौत होने से पत्नी सुशीला देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं। परम सुख से दो पत्र व दो पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है।