फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोले से बरामद किया प्रतिबंधित मांस

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के चकरा बाजार के पास रविवार की सुबह पुलिस ने बाइक में टंगे झोले से प्रतिबंधित मांस बरामद किया। जबकि तस्कर भागने में सफल रहा। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। बरामद मांस की पुलिस ने पशु चिकित्सक से जांच कराई और उसे अगली जांच के लिए मथुरा भेज दिया। चकरा बाजार के लोग सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान उनकी निगाह बाइक सवार एक युवक पर गई तो बोरे में कुछ संदिग्ध वस्तु लिए था। लोगों की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो इससे पहले ही युवक बाइक छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक और बोरे में भरा प्रतिबंधित मांस बरामद कर थाने ले गई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक डा. विनय कुमार पांडेय ने मांस की प्राथमिक जांच की और इसे विस्तृत जांच के लिए सील कर मथुरा भेज दिया। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि तस्कर का पता ट्रेस करने में जुटी रही। एसओ रुपेश कुमार सिंह ने बताया कि मांस ले जाने वाले का नाम और पते का सुराग लगाया जा रहा। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें