फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में ही किसानों, नौजवानों तथा बुनकरों का सम्मान सुरक्षित: राकेश श्रीवास्तव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। समाजवादी पार्टी के छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के निर्देशानुसार बुधवार को जिला इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने बैठक में छात्रसभा के नौजवानों का हौसला बढ़ाया, साथ ही 2022 में अखिलेश यादव को वापस मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। कहा कि सपा में ही नौजवानों, किसानों, बुनकरों तथा सभी वर्गों का सम्मान सुरक्षित है। उन्होंने नौजवानों को संगठित होकर कार्य करने का निर्देश दिया। दिलीप पांडेय ने कहा कि अधिकारी द्वेष की दृष्टि से काम न करे, सरकार बदलने पर भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई जरूर होगी। बैठक में धीरज राजभर, शहनवाज आलम, राजेश यादव, कर्ण प्रताप सिंह, अखंड प्रकाश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें