राजस्थान रायल के कैंप में चयन के बाद क्रिकेटर हेमंत सिंह को मिठाई खिलाकर खुशियां मनातीं उनकी मां
- फोटो : MAU
मऊ। नगर के चांदमारी इमलिया निवासी हेमंत सिंह का चयन आईपीएल टीम राजस्थान रायल के कैंप में होने को लेकर लोग खुश हैं। हेमंत का स्वागत कर उसे इस उपलब्धि पर बधाई दे रहे हैं। हेमंत सिंह के मुहल्ले चांदमारी इमलिया में ही मुहल्लेवासियों ने उनका स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में किरन सिंह, सुमन सिंह, रामनाथ मौर्या, हेमंत कुमार प्रजापति, विजय प्रकाश पांडेय, गिरीशचंद्र शर्मा शामिल रहे। लोगों ने कहा कि हेमंत की इस उपलब्धि से न केवल मुहल्ले का नाम रोशन हुआ। उधर, अपनों के हाथों सम्मानित होकर हेमंत भावुक नजर आए।