घोसी के बेला सुल्तानपुर गांव में जली गेंहू की रखी फसल।
- फोटो : MAU
मऊ। घोसी कोतवाली के बेला सुल्तानपुर गांव में शनिवार को एक ग्रामीण की रिहायशी मड़ई में आग लग गई।इससे मड़ई में रखा हजारों रुपये की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। बेला सुल्तानपुर निवासी शिवबचन प्रजापति ने बताया कि मड़ई के बाहर गेंहू के रखे बोझ में अज्ञात कारण से शनिवार की दोपहर में आग लग गई।आग पर काबू पा पाते इससे पहले आग की लपटों ने उसकी रिहायशी मड़ई को अपने जद में ले लिया। आगलगी की घटना में मड़ई में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग की जद में आने से उसकी गाय की झुलसने से मौत हो गई।