फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के हिसाब से मिले आरक्षण

Sun, 06 Mar 2016 11:52 PM IST
BEARU, MAU
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के हिन्दी भवन सभागार में अतिपिछड़ा विचार गोष्ठी को संबोधित करते जनवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार चौहान।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के हिंदी भवन में रविवार को अति पिछड़ा साझा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अतिपिछड़ा वर्ग के विभिन्न क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे। मांग की गई कि अति पिछड़े वर्ग को आरक्षण 27 प्रतिशत में आबादी के हिसाब से लाभ मिले। इसके बाद ही अतिपिछड़ों का विकास होगा। 
विज्ञापन



जनवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर ने कहा कि पिछड़ों का आरक्षण मिला तो जरूर लेकिन अति पिछड़ा लगातार अपने आरक्षण पाने से वंचित रहा। उन्होंने कहा कि जाटों ने जो आरक्षण की मांग किया है उसके देश के सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया।


गोष्ठी को संबोधित करते हुए जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने कहा कि अति पिछड़े जमात के लोगों को एक साथ आना होगा। उन्होंने कहा कि सरकारें लगातार हमकों छलती रही हैं।
विज्ञापन



जब अति पिछड़ा समाज लामबंद होकर संघर्ष के लिए तैयार हो जाएगा तो निश्चित तौर पर उसका हक हिस्सा मिलकर रहेगा। जनवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार चौहान ने कहा कि हक किसी के रहमों करम से नही खुद के संघर्षों के बदौलत मिलता है।


गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए रामाश्रय राजभर ने कहा कि व्यक्ति का विकास खुद के परिश्रम से एवं समुदाय का विकास संगठित होकर संघर्ष करने से होता है। गोष्ठी में मुख्य रुप से सुरेश पासी, रामअवध शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, हिटलर विश्वकर्मा, श्याम मनोहर विश्वकर्मा, रमेश राजभर, भूपेन्द्र चौहान, टिल्लू चौहान आदि  मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें