फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस 2022: मऊ में बिना अनुमति के हुआ कवि सम्मेलन, सपा नेता सहित 200 पर मुकदमा दर्ज

Thu, 27 Jan 2022 02:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
कवि सम्मेलम में मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर बिना अनुमति के कवि सम्मेलन और मुशायरा का आयोजन करना सपा नेता को भारी पड़ गया। इस दौरान कवि सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोग हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम को स्थगित कराते हुए भीड़ हटवा दी। साथ ही आयोजक सहित 12 को नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


कोपागंत एसओ हरेराम मौर्या ने बताया कि बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि बिना अनुमति के ही कवि सम्मेलन और मुशायरा का आयोजन किया जा रहा है। जहां हजारों लोग पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही वो पुलिस बल के साथ पहुंच गए और कवि सम्मेलन को स्थगित कराया।

बिना अनुमति कार्यक्रम का आयोजन करने वाले सपा नेता अफजल निसार और 12 अन्य को नामजद करते हुए 200 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें