फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के छह महीने बाद दहेज मांग घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा महिला की तहरीर पर कोपागंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप युवक सहित उसके परिवार के पांच सदस्यों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति शादी के छह बीतने के बाद से दहेज लाने की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर उसे घर से बाहर निकाल दिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के लठिया कटघर शंकर निवासी राधना देवी पुत्री बब्बन राजभर ने बताया कि उसकी शादी कोपागंज थाना क्षेत्र के सोहनरिया निवासी हरीराम राजभर पुत्र राजेंद्र से 25 जून 2022 को हुई है। बताया कि उसकी मॉ तथा रिश्तेदारों ने उसका विवाह किया था, जिसमें उसके परिजनों ने अपने सार्मथ्य के हिसाब से दहेज दिया था। आरोप लगाया कि इसके बाद भी उसका पति जो कि एक फैक्ट्री में आपरेटर के पद पर है। वह शादी के छह दिन बाद ही उसे प्रताड़ित करना लगा। आरोप लगाया कि उसके पति का जेठानी के साथ गलत रिश्ता है, जिससे वह और जेठानी और परिवार के दूसरे सदस्य उसे भगान के लिए दहेज के रूप में एक लाख रुपया लाने की मांग को लेकर दवाब बनाने लगे। जब उसने विरोध किया तो इन लोगों ने मारपीट करने के साथ दूसरी शादी करने की धमकी देने लगे। आरोप लगाया कि बीते 15 अगस्त 2022 को उसका पति अपने कार्यस्थल से अपने भाई-भाभी को फोन किया जिसके बाद इन दोनों ने उससे मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।इसके बाद पीड़िता ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाया।मंगलवार को पुलिस ने महिला के पति, जेठानी, जेठ सहित पांच लोगों के खिलाफ धारा 498ए, 323, 504, 506 व दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें