फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाजनों ने सभी बूथों पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान नूपुर अग्रवाल, सुनील यादव, मनीष मद्धेशिया, पुनीत यादव, सुनील दूबे, नीरज राही, शिव प्रकाश चौहान, तेजबहादुर गुप्ता, सुभाष मौर्य, राधेश्याम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मधुबन/दोहरीघाट : मधुबन नगर पंचायत के उसुरी पोखरा और दोहरीघाट नगर पंचायत स्थित भाजपा कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। मधुबन में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिन उद्देश्यों से जनसंघ की स्थापना की थी। आज भाजपा की डबल इंजन की सरकार उनको पूरा कर रही है। इस अवसर पर कन्हैया मौर्या, अमित गुप्ता, महाप्रसाद गुप्त, जेपी राजभर आदि मौजूद रहे।
वहीं दोहरीघाट भाजपा कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय का जीवन हम सबके लिए प्रेरक है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हेमंत राय, पप्पू गुप्ता, विकास वर्मा, श्रीकांत श्रीवास्तव, बबलू गुप्ता आदि लौग मौजूद रहे।
विज्ञापन

फाइल नंबर 18 में जोड़
घोसी : नगर पंचायत स्थित भाजपा कैंप कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जन संघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान घोसी के चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा कि समाज के सबसे निचले पायदान पर जीवन यापन करने वाले व्यक्ति का उत्थान ही भाजपा का उद्देश्य है। देश की एकता अखंडता के लिए कश्मीर में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान कर दिया। इस अवसर पर गिरिजाति राय, रामसूरत चौहान, रघुनंदन यादव, प्यारेलाल राजभर, प्रेमचंद वर्मा, फिरोज तलवार, विश्वनाथ विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें