नगर में झमाझम बारिश के बीच नगर के गाजीपुर तिराहा पर ओवरफ्लो हुआ नाला।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। बरसात से निचले इलाकों मेें जलभराव ने पालिका के नाले सफाई की पोल खोल दी। जलभराव से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को सुबह बदली रही। अपराह्न बाद मौसम में बदलाव आया। दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी उमस ने राहत दी। बारिश से नगर के भीटी, रघुनाथपुरा, मुुंशीपुरा, निजामुद्दीनपुरा सहित निचले इलाकों में जलजमाव होने से लोगों को पानी से होकर आना-जाना पड़ा। कई स्थानों पर सार्वजनिक नालियों के ओवरफ्लो होने से पानी रास्ते पर भर गया। मौसम से अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पांच किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। बढुआगोदाम: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे खिल गए।