फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से गर्मी व उमस से मिली राहत, किसानों के खिले चेहरे

विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में दोपहर में आसमान में छाई काली घनघोर घटा।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। इसके चलते मौसम सुहाना हो गया। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। जबकि कई निचले इलाकों में जलभराव से लोग परेशान हुए। उधर, कई दिनों के बाद बरसात होने पर किसानों के चेहरे खिल गए। सुबह आकाश में हल्के बादल छाए रहे। अपराह्न बाद अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। नगर के भीटी, रघुनाथपुरा, मुुंशीपुरा, निजामुद्दीनपुरा सहित निचले इलाकों में जलजमाव होने से लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। मौसम बदल जाने से अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पांच किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। बोझी बाजार: शाम शुरू हुई झमाझम बारिश से किसानों सहित आमजन में खुशी का माहौल रहा। इंदारा: शाम को क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। इससे जहां तापमान में तो गिरावट आई ही साथ-साथ लोगों को उमस से भी राहत मिली। किसान जहां मायूस थे तो उनके भी चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें