फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दहेज नहीं मिलने पर शादी से किया इन्कार, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। भीखमपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर दहेज के लिए शादी से मना करने के मामले में पुलिस ने शनिवार की देर शाम एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भीखमपुर गांव निवासी शिवम चौबे द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमा के अनुसार उसके बहन की शादी दो माह पहले आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी रविकांत तिवारी ने अपने पुत्र के साथ तय की थी। उसने दहेज में चार लाख रुपये मांगे थे। लेकिन अब छह लाख रुपये की मांग कर रहा है। नहीं देने की बात पर शादी से इन्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें