फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी के जलस्तर में कमी, खतरा बरकरार

विज्ञापन
दोहरीघाट में सरजू नदी के बढ़े जलस्तर को दिखाता गेज मीटर।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
दोहरीघाट/दुबारी। सरयू नदी का जलस्तर अब कम होने लगी है। इसमें 24 घंटे में 20 सेमी की कमी दर्ज की गई। ऐसे में लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन नदी के उग्र रुप धारण करने से लोग अभी भी दहशत में हैं। वहीं मधुबन तहसील क्षेत्र के बिंदटोलिया, नई बस्ती में कटान तेज होने से गांव पर खतरा मंडरा रहा है। बुधवार को जलस्तर 69.80 मीटर रहा। जबकि मंगलवार को यह 70 मीटर पर था। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 20 सेमी की कमी दर्ज की गई। इस समय नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से मात्र 10 सेमी नीचे बह रही थी। जलस्तर घटने की से तटवर्ती इलाके के लोग यह सोच कर बेचैन हैं कि कहीं नदी एक बार फिर बढ़ी तो उनकी भी मुश्किलें बढ़ जाएंगी। नदी का दबाव अभी भी भारत माता मंदिर और शवदाह स्थल पर बना हुआ है। लहरों के दबाव से नगर की ऐतिहासिक धरोहरों मुक्तिधाम, शाही मस्जिद, दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, खाकी बाबा की कुटी, रामघाट, जानकी घाट आदि पर कटान का खतरा मंडरा रहा है। उधर, मधुबन तहसील क्षेत्र के बिंटोलिया, नई बस्ती पुरवा में कटान जारी रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। हाहानाला परसिया जयराम गिरी रेगुलेटर जलस्तर बुधवार को 65.30 मीटर पर रहा। जबकि मंगलवार को जलस्तर 65.35 मीटर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें