फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मानक के अनुसार काम नहीं होने पर ठेकेदार से होगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बुधवार को बढुआ गोदाम से वनदेवी धाम- काझा मार्ग पर निर्माणाधीन गड्ढा मुक्त कार्य का निरीक्षण किया। 14.4 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर इस वर्ष कुल 9 किलोमीटर लंबी सड़क पर 15 लाख रुपए से पैचअप कार्य शुरू किया गया। सड़कों पर जमी धूल की बिना एयर कंप्रेशर मशीन के प्रयोग से ही कार्य किए जाने एवं मानक के अनुरूप गड्ढों में गिट्टियों का प्रयोग न किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता को मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। गिट्टियों की गहराई एवं कोलतार की गुणवत्ता की भी जांच जिलाधिकारी द्वारा किया गया। चेतावनी दिया की मानक के अनुसार काम नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के साथ ही संबंधित ठेकेदार से वसूली भी होगी। इस दौरान अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी चक्रेश कुमार, सहायक अभियंता सौरभ सिंह, अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें