नगर के भुजौटी स्थित कैप कार्यालय पर अधिकारियों संग बैठक करते जिलाधिकारी अरूण कुमार। साथ में एसप?
- फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में स्वामित्व योजना, राजस्व कार्य, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान चलाने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत किसानों के सत्यापन कार्य की समीक्षा के दौरान उपनिदेशक कृषि एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में 83 प्रतिशत किसानों का सत्यापन किया जा चुका है। फीडिंग कार्य को तेज कराया जा रहा है। सत्यापन कार्य में जिले का प्रदेश में 29वां स्थान है। स्वामित्व योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने अगस्त माह के अंत तक कार्य पूरा कराने का सभी एसडीएम को निर्देश दिया। हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर तथा गौशालाओं के लिए भूमि चिह्नांकन कार्य न हने पर इसे जल्द पूरा कराने को कहा। जनपद के 10 बड़े बकायेदारों से कम वसूली, मोटर दुर्घटना क्लेम से संबंधित वसूली एवं न्यायालय द्वारा जारी वसूली में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए बड़े बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान चलाने का निर्देश दिया। कहा कि उनकी चल एवं अचल संपत्ति के नीलामी प्रक्रिया में तेजी लाएं। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जितने भी लंबित प्रकरण हैं, उनमें जल्द कार्रवाई करने तथा वसूली कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिला अधिकारी भानु प्रताप सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट डीपी सिंह, उपनिदेशक कृषि एसपी श्रीवास्तव, समस्त उपजिलाधिकारी मौजूद थे।