मऊ। राज्य निर्वाचन आयोग ने चतुर्थ चरण के मतदान के दौरान विकास खंड-जूनियर हाईस्कूल भिखारीपुर उत्तरी बड़रांव के मतदेय स्थल संख्या-93 और विकास खंड दोहरीघाट के मतदेय स्थल संख्या-188 कंपोजिट विद्यालय भैंसाखरग पर पुनर्मतदान एक मई को होगा। वहां के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। इन दोनों बूथों पर मतपेटिकाएं लूटने और अनियमितता की शिकायत पर मतदान को निरस्त कर दिया गया था। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह वंसल ने दी है। उन्होंने बताया कि विकास खंड बड़रांव के मतदेय स्थल संख्या-93 जूनियर हाईस्कूल भिखारीपुर उत्तरी व विकास खंड दोहरीघाट के मतदेय स्थल संख्या-188 कम्पोजिट विद्यालय भैंसाखरग पर प्रात: 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसडीएम घोसी सीएल सोनकर को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।