मधुबन। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा दरगाह में बुधवार की शाम एक विशाल कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें बाल केसरी, अभिमन्यु केसरी, कुमार केसरी एंव जिला केसरी के ख़िताब के लिये दर्जनों पहलवान एक दूसरे के आमने सामने हुए। एक एक अंक के लिये कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अंत में सरवां मऊ के पहलवान रवि यादव के सिर जिला केसरी का ताज बंधा जिसने फाइनल में अपने प्रतिबन्धी गोल्डेन राय को 8-4 के अंक के अंतर से मात दी। इससे पहले जिला केसरी के ख़िताब के लिये हुए सेमी फाइनल मुकाबलों में रवि यादव ने बसियाराम के उपेंद्र यादव को और सरवां के ही गोल्डेन राय ने रामपुर बस्ती के भगवंत को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं अन्य वजन वर्ग के मुकाबलों में धरम पुर देवारा के सज्जाद ने बाल केसरी बसियाराम के कमल ने अभिमन्यु केसरी एंव भलियाँ के अनिलेश ने कुमार केसरी होने का गौरव प्राप्त किया । सभी वर्ग के विजेता पहलवानों को एमएलसी लीलावती कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख घोसी सुजीत सिंह, सपा मऊ जिला अध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, नवजीवन अस्पताल घोसी के वरिष्ठ चिकित्सक संजय वर्मा एंव पूर्व जिला अध्यक्ष बलिया अध्याशंकर यादव के हाथों नगद राशि, गदा एंव शील्ड दे कर सम्मानित किया गया। रेफरी की भूमिका में राजयपाल द्वारा सम्मानित कोच प्रेमचंद यादव, विनोद यादव, पंकज यादव, देवानंद यादव एंव कुश्ती जज की भूमिका में नवरतन यादव, अभय यादव रहे। संरक्षक पूर्व ब्लॉक प्रमुख एंव आयोजक पवन पहलवान ने सफल आयोजन के लिये क्षेत्र की जनता, अतिथिगण एंव प्रतियोगिता में भाग लिये समस्त पहलवानों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर चंद्र किशोर पाण्डेय, टुनटुन राय, ग्राम प्रधान प्रशांत गुप्त, रविन्द्र निगम, प्रभुनाथ यादव, सुनील मौर्य, रामजतन राजभर, अशफाक आलम, नूर आलम खान, मुन्ना विश्वकर्मा, जैतून यादव, उदयभान शाही आदि रहे।