फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतनपुरा निवासी युवक की मुंबई में मौत, गांव में पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक क्षेत्र के रतनपुरा बाजार निवासी युवक की मुंबई में इलाज के दौरान बुधवार की देर शाम मौत हो गई। मृतक का विवाह एक वर्ष पूर्व ही हुआ था। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया। रतनपुरा निवासी अशोक कुमार गुप्ता (28) पुत्र स्व. रामजी गुप्ता बीते एक दशक से मुंबई के चेंबुुर इलाके में रहकर इलेक्ट्रिशियन का कार्य करता था। बीते 12 जून को बिजली का कार्य करते समय खंभे से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जहां बुधवार की देर शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक का विवाह एक वर्ष पूर्व ही हुआ था।घटना की सूचना जैसे ही रतनपुरा गांव पहुंची, उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं गांव में इस घटना से मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें