वलीदपुर। पूर्वांचल स्तरीय घुड़ दौड़ प्रातियोगिता बृहस्पतिवार को गौहरपुर स्थित दुर्गा मन्दिर परिसर में श्री श्री108 श्यामा उर्फ फलहारी बाबा की स्मृति में हुई। प्रतियोगिता में रामपुर टड़ंवा के रविंद्र यादव पहलवान का घोड़ा अव्वल रहा। रेस में फाईनल विजेता घोड़ा नम्बर एक और घुड़सवार पप्पू यादव, उसके मालिक रविन्द्र यादव पहलवान रामपुर टंडवा बोझी मऊ प्रथम, घोड़ा नंबर दो, घुड़सवार शैलेश यदाव, मालिक जिला पंचायत सदस्य पंकज यादव मखुनी मऊ को द्वितीय तथा घोड़ा नम्बर 15 के घुड़सवार चमेली मालिक दयाराम पाल पूर्व एमएलसी चकमेहदी तृतीय स्थान पर रहे। रेस का शुभारम्भ मनीष राय, ब्लाक प्रमुख कोपागंज जयप्रकाश साहनी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वेश राय, रमेश राय व रत्नेश राय यीशु, अमरेश यादव ने संयुक्त रूप से किया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने शील्ड देकर और साफा बांधकर पुरस्कृत किया। आयोजक फलहारी बाबा के शिष्य अखिलेश ब्रह्मचारी जी महाराज ने कहा कि फलहारी बाबा की याद में हर साल प्रतियोगिता होती है। प्रातियोगिता के ट्रेड मैन रब्बानी अहमद व रेफरी अमरजीत चौहान, अमरेश यादव, पारस यादव लाल बहादुर आदि रहे।