फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नही होगी इस साल कस्बा की रामलीला व मेला का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। दशहरा रामलीला कमेटी मुहम्मदाबाद गोहना की बैठक मंगलवार को टाउन एरिया कार्यालय स्थित हनुमान मंदिर पर हुई। जिसमें कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल कस्बा में रामलीला के दौरान मंचन करने वाले दसरा भरत मनावन, भरत मिलाप, राजगद्दी और बनिया पर में लगने वाले मेला को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए दशहरा कमेटी के अध्यक्ष राजीव सेठ ने कहा कि सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श करने के बाद दशहरा कमेटी ने निर्णय लिया है कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल की रामलीला के समस्त कार्यक्रम स्थगित किए जाते हैं। साथ ही बनियापार और कस्बा के देवरानी जेठानी पोखरे पर लगने वाले म मेला का भी आयोजन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें